Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, रोड शो बीच में छोड़ा

short by श्वेता भारती / on Saturday, 16 November 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जलगांव में प्रचार करने के दौरान शनिवार को अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें रोड शो बीच में छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। गोविंदा, महायुति की तरफ से प्रचार कर रहे थे और उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों से बीजेपी, शिवसेना व एनसीपी के गठबंधन को समर्थन देने की अपील की थी।