तेज़ चलाकर आ रहा था बाइक, दीवार में जा घुसा और 8 फीट उछला; फिर उठ खड़ा हुआ
सीकर (राजस्थान) के रींगस-खाटू श्याम रोड पर एक व्यक्ति बाइक पर तेज़ रफ्तार से जा रहा था और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से भीषण रूप से टकरा गई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में व्यक्ति टक्कर के बाद हवा में 8-फीट उछलकर दूसरी तरफ मुंह के बल जा गिरा। इसके बावजूद वह खुद उठकर खड़ा हो गया।
read more at Youtube


