Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छोटी दीवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहते हैं? जान लें इससे जुड़ी पौराणिक कथा

short by Tanya Jha / on Saturday, 7 November, 2026
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दीवाली यानी नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की सहायता से अत्याचारी राक्षस नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से 16,100 कन्याओं को मुक्त कराया था। इसी विजय की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है।