शख्स ने महाराष्ट्र में की 2 बुज़ुर्गों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने तालाब से आरोपी को पकड़ा
पालघर (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने 2 बुज़ुर्गों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। शोर मचने पर आरोपी भागकर एक तालाब में चला गया जिसके बाद पुलिस ने कमर तक पानी वाले तालाब में घुसकर उसे पकड़ा जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, जांच के बाद पता चलेगा कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है या नहीं।
read more at ABP न्यूज़


