बिहार में ₹633 करोड़ में बनकर तैयार हुआ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से प्रेरित क्रिकेट स्टेडियम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्टेडियम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (ऑस्ट्रेलिया) से प्रेरित है। ₹633 करोड़ की लागत से बना यह स्टेडियम करीब 18 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी दर्शक क्षमता लगभग 40,000 है।
read more at X


