लोकतंत्र को परिवारवादी पार्टियों से खतरा, अर्बन नक्सलियों के कब्जे में कांग्रेस: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में मंगलवार को आपातकाल, सिख विरोधी दंगों और कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया। बकौल पीएम मोदी, लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा परिवारवादी पार्टियों से है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरह से शहरी (अर्बन) नक्सलियों के कब्जे में है और वे उसके विचारों एवं विचारधारा को नियंत्रित कर रहे हैं।
read more at भाषा


