Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एएसआई ने 'विवादित' भोजशाला परिसर में सर्वे के लिए हाईकोर्ट से और मांगा 8 सप्ताह का समय

short by विकास कुमार / on Tuesday, 23 April, 2024
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने विवादित भोजशाला परिसर (धार) में सर्वे के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से 8 सप्ताह का समय और मांगा है। एएसआई के मुताबिक, भोजशाला में सर्वे का काम बहुत व्यवस्थित व धीमी प्रक्रिया है और इसमें समय लगता है। गौरतलब है, हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले एक महीने से एएसआई की टीम सर्वे कर रही है।