केमिकल फैक्ट्री में बड़े धमाके से गुजरात में दो लोगों की हुई मौत
पंचमहल (गुजरात) में गुरुवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा धमाका होने व उसके बाद आग लगने की घटना में कम-से-कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 मज़दूर घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, धमाके की आवाज़ 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच घंटों से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया गया।
read more at Hindustan Times


