'बोट' के 75 लाख ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक
फोर्ब्स के मुताबिक, 'बोट' कंपनी के 75 लाख से अधिक ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है जिसमें नाम, पते, फोन नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारियां शामिल हैं। बकौल फोर्ब्स, 5 अप्रैल को शॉपिफाईगाय नामक हैकर ने 'बोट' का डेटा चुराने का दावा किया था। 'बोट' ने इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
read more at इंडिया टीवी


