यूपी में साधुओं के जत्थे को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, 3 साधुओं की हुई मौत
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को 84 कोसी परिक्रमा कर लौट रहे साधुओं के एक जत्थे को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 साधुओं की मौत हो गई है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ।
read more at News18 हिंदी


