Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहली व रोहित को जल्द आउट कर भारत को दबाव में ला सकता है पाकिस्तान: उमर गुल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 5 October 2021
पूर्व पाकिस्तानी पेसर उमर गुल ने आगामी टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा है कि पाकिस्तानी गेंदबाज़ भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों को जल्दी आउट कर उसे दबाव में ला सकते हैं। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के मुख्य खिलाड़ी हैं...अगर आप उन्हें जल्दी आउट करते हैं...तो बाकी खिलाड़ियों पर दबाव आ जाएगा।"