Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखीमपुर खीरी हिंसा में चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 10 अरेस्ट

short by अनिल कुमार / on Monday, 18 October 2021
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा मामले में सोमवार को पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट, गिरफ्तार आरोपियों में बीजेपी सभासद सुमित जायसवाल भी शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार एक आरोपी के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और तीन गोलियां भी बरामद की हैं। इस मामले में अब तक दस लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।