Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 96 गेंदों में हासिल किया 201 रनों का लक्ष्य, जैक्स ने जड़ा शतक

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 28 April, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल-2024 में रविवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 9 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने विल जैक्स के 41 गेंदों में शतक और विराट कोहली के 70*(44) रन की बदौलत 96 गेंदों में 201 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में आरसीबी की यह तीसरी जीत जबकि जीटी की छठी हार है।