Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उदयपुर हत्याकांड के बाद आईजी व एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 1 July 2022
राजस्थान में दो लोगों द्वारा एक दर्ज़ी की गर्दन काटकर हत्या किए जाने के बाद शुक्रवार को उदयपुर के आईजी और एसपी सहित 32 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आईजी हिंगलाज दान को आईजी (नागरिक अधिकार) बनाया गया जबकि एसपी मनोज कुमार को कोटा में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी की दूसरी बटालियन का भार सौंपा गया है।