बाबर आज़म के ओवरथ्रो के चलते पाकिस्तान ने 1 गेंद पर दिए 7 रन
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ प्रदर्शनी मैच में 1 गेंद पर 7 रन दिए। मैट रेनशॉ ने डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट मारकर 3 रन लिए थे। फील्डर मीर हमज़ा ने डाइव मारकर गेंद पकड़ी और बाबर आज़म की ओर थ्रो किया। बाबर ने विकेटकीपर सरफराज़ अहमद की ओर गेंद फेंकी जो बाउंड्री के पार चली गई।
read more at हिन्दुस्तान


