भगवान जगन्नाथ यात्रा में टूटी सदियों पुरानी परंपरा, बिना 'ताहिया' के यात्रा से मचा सियासी घमासान
पुरी की रथ यात्रा में इस बार भगवान जगन्नाथ को पारंपरिक फूलों का मुकुट 'ताहिया' पहनाए बिना रथ तक ले जाया गया जबकि भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा ने ताहिया पहना था। सेवायतों ने कहा कि तेज़ बारिश से मुकुट भारी हो गया था। वहीं, बीजेडी और कांग्रेस ने इसे सदियों पुरानी परंपरा टूटना बताकर राज्य सरकार की आलोचना की।
read more at R.Bharat


