Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साल 2032 में चांद की सतह से टकरा सकता है एस्टेरॉयड 'YR4', 4% है संभावना: नासा

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 3 April 2025
नासा के मुताबिक, साल 2032 में एस्टेरॉयड '2024 YR4' चंद्रमा की सतह से टकरा सकता है जिसकी संभावना 3.8% है। विशेषज्ञों ने वेब डेटा और ग्राउंड-आधारित दूरबीनों से अवलोकन के आधार पर यह बताया है। बकौल नासा, 96.2% संभावना है कि यह एस्टेरॉयड चंद्रमा से नहीं टकराएगा। अगर यह टकराता भी है तो यह चंद्रमा की कक्षा को नहीं बदलेगा।
read more at Republic