Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

19 लोगों को ले जा रहा विमान नेपाल में हुआ क्रैश, घटनास्थल पर दिखा धुएं का गुबार

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 24 July, 2024
काठमांडू (नेपाल) के त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट (टीआईए) पर बुधवार को शौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया है कि पोखरा जाने वाले इस विमान में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में घटनास्थल पर धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस और दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं।