ऑस्कर के इतिहास में सर्वाधिक नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनी 'सिनर्स'
ऑस्कर 2026 में 'सिनर्स' 16 अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित होकर सर्वाधिक नामांकन पाने वाली फिल्म बन गई है। इसे बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टर, लीडिंग ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्टर और सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस सहित कई कैटेगरी में नामांकित किया गया है। इसने 'ऑल अबाउट ईव' (1950), 'टाइटैनिक' (1997) और 'ला ला लैंड' (2016) के 14-14 ऑस्कर नॉमिनेशन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
read more at Oscars


