TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा से विवाद के बीच पार्टी के व्हिप पद से दिया इस्तीफा
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम सांसद महुआ मोइत्रा से चल रहे विवाद के बीच उठाया है। कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में समन्वय की कमी का ज़िक्र हुआ जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।
read more at इंडिया टीवी


