पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कर दिया फर्ज़ी पिज़्ज़ा हट का उद्घाटन, कंपनी ने झाड़ा पल्ला
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने सियालकोट के कैंटोनमेंट इलाके में एक नए 'पिज़्ज़ा हट' आउटलेट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कुछ ही घंटों बाद यह मामला बड़ा विवाद बन गया क्योंकि पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान ने इस आउटलेट को पूरी तरह से अनधिकृत और फर्ज़ी घोषित कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आसिफ का मज़ाक उड़ाने लगे।
read more at हिन्दुस्तान


