Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया में जारी युद्ध के बीच रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ताइवान का स्टॉक मार्केट

short by Aakanksha / on Tuesday, 14 April, 2026
दुनिया में जारी युद्ध के बीच मंगलवार को ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स Taiex करीब 2% उछालकर अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस बढ़त का नेतृत्व दिग्गज कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने किया जिसके शेयरों में 1.5% की वृद्धि हुई। Taiex इस साल अब तक 23.67% चढ़ा जबकि एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स इस दौरान महज़ 9.7% ही चढ़ पाया।