Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली और छठ के मद्देनज़र 28 स्पेशल ट्रेन चलाएगा सेंट्रल रेलवे

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 3 September, 2024
सेंट्रल रेलवे ने दिवाली व छठ के मद्देनज़र 28 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। मुंबई से वाराणसी के लिए 30 अक्टूबर व 6 नवंबर को ट्रेन चलेगी जबकि मुंबई से दानापुर के बीच 26 व 28 अक्टूबर को और 2 व 4 नवंबर को ट्रेनें चलेंगी। मुंबई-समस्तीपुर के बीच 31 अक्टूबर व 7 नवंबर को ट्रेन चलेगी।