रेवेन्यू में 10% के उछाल के बावजूद लुढ़का रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का स्टॉक
भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 3.35% गिरकर ₹1,409.10 पर पहुंच गए। यह गिरावट दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में रेवेन्यू में सालाना आधार पर 10% बढ़ोतरी के बावजूद देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने कंपनी पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस ₹1,860 से ₹1,815 किया है।
read more at हिन्दुस्तान


