ईरान ने UN की परमाणु एजेंसी के साथ सहयोग किया निलंबित, अमेरिकी हमलों के बाद लिया फैसला
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' (आईएईए) के साथ सहयोग को निलंबित करने का आदेश दिया है। ईरानी संसद में एक कानून पारित कर इस फैसले को मंज़ूरी दी गई है। गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु साइट्स पर हवाई हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है।
read more at The Tribune


