पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
सर्दियों में इमर्शन रॉड से पानी गर्म करने के लिए प्लास्टिक की मज़बूत बाल्टी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पानी के तय स्तर में रॉड को डालने के बाद ही उसे ऑन करना चाहिए और उसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। स्विच ऑफ करने के बावजूद रॉड को कुछ देर तक नहीं छूना चाहिए।
read more at ABP न्यूज़


