Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की काटी गई बिजली

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 1 July, 2025
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की बिजली सोमवार को काट दी गई। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन ना करने पर यह कार्रवाई की। दरअसल, पाया गया कि स्टेडियम का संचालन करने वाले केएससीए ने प्रमुख मैचों व कार्यक्रमों के लिए नियमित रूप से बड़ी भीड़ की मेज़बानी करने के बावजूद अनिवार्य फायर सेफ्टी अप्रूवल नहीं लिया।