यूपी में कल किन ज़िलों में हो सकती है भारी बारिश?
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में रविवार को कई ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी, मथुरा और आगरा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। कई ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
read more at IMD


