Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए पंजाब के DIG

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 16 October 2025
सीबीआई ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण भुल्लर को ₹5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मामले में राहत देने के लिए भुल्लर रिश्वत ले रहे थे और सीबीआई को उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके दफ्तर व आवास पर तलाशी ली।