Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के मंत्री नागर सिंह हुए वन विभाग छीने जाने से नाराज़, बोले- 1-2 दिन में इस्तीफा दे दूंगा

short by शिव / on Monday, 22 July, 2024
मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान वन व पर्यावरण विभाग छीने जाने से नाराज़ हैं। नागर ने 'एनडीटीवी' से कहा कि फैसला लेने से पहले संगठन/सरकार ने मुझे नहीं बताया था। उन्होंने कहा, "पार्टी फोरम पर बात रखूंगा...अगर फैसला नहीं होता है तो 1-2 दिन में इस्तीफा दे दूंगा।" मंत्री रामनिवास रावत को वन विभाग का प्रभार मिला है।