MP में रिस्ट्रिक्टेड ज़ोन में पिकनिक मनाने गए MBBS के 2 छात्र तिघरा डैम में डूबे; एक का शव मिला
ग्वालियर (एमपी) में MBBS के 2 छात्र तिघरा डैम में डूब गए जिनमें एक छात्र का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं, दूसरे छात्र की तलाश जारी है। हादसा कच्ची पार इलाके में हुआ जहां आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। दोनों छात्रों समेत मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं का ग्रुप पिकनिक मनाने तिघरा डैम पहुंचा था।
read more at हिन्दुस्तान


