केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार जल्दी मिलेगी सैलरी, कल ही खाते में आ सकते हैं पैसे
केंद्र सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सितंबर की सैलरी, मज़दूरी और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर (शुक्रवार) को करने की अनुमति दी गई है। इसके दायरे में रक्षा, डाक और दूरसंचार विभागों समेत केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी शामिल हैं।
read more at इंडिया टीवी


