दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम पूर्वी दिल्ली के IP एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान SPG, दिल्ली पुलिस और SWAT कमांडो समेत करीब 2,500 जवान तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में तैनात रहेंगे। ड्रोन निगरानी, मेटल डिटेक्टर और एंट्री पास अनिवार्य होंगे। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू होंगी।
read more at Abplive


