असम में रीठा खाने से 13 बच्चे पड़े बीमार, 3 की हालत गंभीर, ICU में कराए गए भर्ती
जोरहाट (असम) में रीठा (वॉशनट) खाने से 13 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 3 बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि रीठा में मौजूद सैपोनिन तत्व के कारण बच्चों में उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हुईं।
read more at PTI


