Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस्तीफे के एक साल बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नहीं मिला सरकारी आवास

short by खुशी / on Wednesday, 2 September, 2026
'हिन्दुस्तान टाइम्स' के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के 1-साल से अधिक समय बाद भी जगदीप धनखड़ को अबतक सरकारी आवास नहीं मिला है। वह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के फार्महाउस में रह रहे हैं। बकौल अधिकारी, धनखड़ को अबतक आवास आवंटित नहीं हुआ है। पूर्व उपराष्ट्रपति जीवनभर किराया-मुक्त सुसज्जित (टाइप-VIII बंगला) सरकारी आवास के हकदार होते हैं।