नेपाल की सेना ने बयान किया जारी, कहा- राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नहीं दिया है इस्तीफा
नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के पद छोड़ने की खबर को नेपाल की सेना ने खारिज किया है। सेना ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति पौडेल ने इस्तीफा नहीं दिया है। सेना के बयान में कहा गया है कि ऐसी रिपोर्ट्स गलत हैं और राष्ट्रपति अपने पद पर बने हुए हैं।
read more at ABP न्यूज़


