₹25 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट के पिता से अमिताभ ने पूछा- खुश हैं; वह बोले- छोटी सी नौकरी दे दीजिए
'केबीसी 18' में ₹25 लाख जीतने वाले दिहाड़ी मज़दूर विशाल प्रेमचंद राठौड़ के पिता का भावुक वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, शो के दौरान विशाल के ₹1 लाख जीतने पर होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनके पिता से पूछा, "खुश हैं?" विशाल के पिता ने कहा, "बच्चे को छोटी सी नौकरी दे दीजिए...हमारा बुढ़ापा निकल जाएगा। हम ज़िंदगीभर दुआ करेंगे।"
read more at ABP न्यूज़


