ट्रंप के आयातित कारों पर 25% टैरिफ लगाने का कनाडा ने किया विरोध, बताया सीधा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आयातित कारों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा का कनाडा ने विरोध किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे 'सीधा हमला' बताया है और कहा है कि यह ना केवल कनाडा बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ताओं का भरोसा कई वर्षों के निम्नतम स्तर पर है।
read more at इंडिया टीवी


