हिमाचल प्रदेश में PM मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायज़ा
हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "इस कठिन समय में हम प्रदेश के भाई-बहनों के साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।"
read more at इंडिया टीवी


