दिल्ली के नरेला में हुआ हादसा, मकान का छज्जा ढहने से 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
दिल्ली के नरेला में बारिश के कारण सोमवार को एक मकान का छज्जा ढहने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बच्चा वहां खेल रहा था और छज्जा गिरने से वह मलबे के नीचे दब गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
read more at इंडिया टीवी


