Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US-ईरान शांति समझौते के बावजूद इज़रायल ने लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की मौत

short by Aakanksha / on Friday, 19 June, 2026
इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ ने बताया है कि उसने रातभर दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए और अभियान जारी रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-अमेरिका के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हमलों में कम-से-कम 16-लोगों की मौत हुई।