गंभीर बढ़िया बंदा है, लोग उसके कड़वे सच को पचा नहीं पाते: हरभजन ने की भारत के हेड कोच की तारीफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारत के हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "गंभीर बहुत बढ़िया बंदा है। कई लोगों को उनकी बातें कड़वी लगती हैं लेकिन वह सच होती हैं। सभी उसको पचा नहीं पाते।" हरभजन ने कहा, "शायद उनकी बातों के लहज़े से लोगों को लगता है कि वह थोड़े कठोर इंसान हैं।"
read more at News18 हिंदी


