Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में चक्रवात से 1.75 लाख एकड़ फसल नष्ट व 2.80 लाख एकड़ भूमि जलमग्न होने की आशंका

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 26 October, 2024
कृषि एवं किसान सशक्तीकरण विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद पाधी ने बताया है कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर उपजी फसल नष्ट होने और 2.80 लाख एकड़ भूमि जलमग्न होने की आशंका है। उन्होंने कहा, "कृषि विभाग को निर्देश दिया गया है कि वो फसल के नुकसान का आकलन कर उसकी गणना करे।"