बिहार में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 बदमाश ढेर
पटना (बिहार) के मनेर में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में तीनों बदमाश मारे गए। वहीं, मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में भी गोली लगी। गौरतलब है कि तीनों बदमाश पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड के आरोपी थे। शेरपुर गांव के पास एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी।
read more at ABP न्यूज़


