Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोहम्मद शमी ने भारत-बांग्लादेश के मैच में कौन-कौनसे रिकॉर्ड तोड़े?

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 20 February, 2025
मोहम्मद शमी भारत-बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी मैच में 200वां वनडे विकेट लेकर सबसे कम (104) मैचों में ऐसा करने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। शमी ने सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा और उन्होंने 5,126-गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। वह आईसीसी टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (60) लेने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने।