सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपना कर्ज़ लक्ष्य घटाकर किया ₹14.01 लाख करोड़
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बाज़ार से कर्ज़ जुटाने का अनुमानित लक्ष्य घटाकर ₹14.01 लाख करोड़ कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट-2024 पेश करते हुए कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दिनांकित प्रतिभूतियों के ज़रिए सकल और शुद्ध बाज़ार कर्ज़ क्रमशः ₹14.01 लाख करोड़ और ₹11.63 लाख करोड़ होने का अनुमान है।"
read more at लेटेस्टली


