मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शरबत बना लिया: मीम्स को लेकर रवि किशन
अभिनेता-सांसद रवि किशन ने खुद पर बनाए गए मीम्स को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, "मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शरबत बना लिया।" इसके बाद वह और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। उन्होंने GenZ को लेकर कहा, "ये भारत को प्रेम करने वाले लोग हैं और...देश को उन्हीं लोगों को अब संभालना है।"
read more at हिन्दुस्तान


