Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में हाथ में मोबाइल फटने से झुलसा बच्चा, चार्जिंग पर लगाकर देख रहा था कार्टून

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 1 September, 2024
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में शनिवार को हाथ में मोबाइल फटने से एक 9-वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे के पिता के अनुसार, घटना के समय उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ चार्जिंग पर लगे मोबाइल में कार्टून देख रहा था और इस दौरान उसमें धमाका हो गया। डॉक्टर के अनुसार, बच्चे के हाथ-पैर में गहरी चोटें आई हैं।