बेटे की ₹15 LPA की नौकरी लगने पर भी खुश नहीं हुआ पिता, सरकारी जॉब को ही बताया 'असली' नौकरी
अंकित केडिया नामक X यूज़र ने बताया है कि उनके एक रिश्तेदार अपने बेटे को एमएनसी में ₹15 लाख/वर्ष की नौकरी मिलने के बावजूद खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया, "वह बेटे पर...सरकारी नौकरी की तैयारी का दबाव बना रहे हैं...उनके लिए वही 'असली' नौकरी है।" बकौल केडिया, लड़के के पिता प्राइवेट कंपनियों में छंटनी की खबरें देखकर डर गए थे।
read more at Hindustan Times


