बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराई चील, रद्द की गई उड़ान
विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट टेकऑफ से पहले रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील से टकरा गई जिसके बाद उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इससे पहले मंगलवार को नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट पक्षी से टकरा गई थी।
read more at इंडिया टीवी


